प्रवासन पर भारत का दृष्टिकोण प्रवासियों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित: कीर्तिवर्धन सिंह


विदेश 08 May 2026
post

प्रवासन पर भारत का दृष्टिकोण प्रवासियों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित: कीर्तिवर्धन सिंह

विदेश राज्‍य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि प्रवासन को लेकर भारत का दृष्टिकोण प्रवासियों की सुरक्षा, देश छोड़ने से लेकर उनकी संभावित वापसी तक व्‍यापक शासन व्‍यवस्‍था और मजबूत अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग के मुख्‍य संचालन सिद्धांतों पर आधारित है। उन्‍होंने न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थाई मिशन के दूसरे अंतर्राष्‍ट्रीय पलायन समीक्षा मंच को संबोधित करते हुए यह बात कही।

श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भारत ने 23 देशों के साथ प्रवासियों की आवाजाही के लिए व्‍यापक द्विपक्षीय समझौते और समझौता ज्ञापन किए हैं तथा निष्‍पक्ष और नैतिक आवाजाही के लिए कई और अन्‍य समझौतों पर विचार किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि भारत का लक्ष्‍य अवैध पलायन, तस्‍करी और सामाजिक सुरक्षा में मौजूद कमियों जैसी चुनौतियों से निपटते हुए समावेशी, मानवीय और भविष्‍य के लिए तैयार ढांचे का निर्माण करना है। श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश के साथ बैठक भी की।

You might also like!