इतिहास के पन्नों में 18 जून : रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस - अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा


देश 17 June 2026
post

इतिहास के पन्नों में 18 जून : रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस - अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा


भारतीय इतिहास में 18 जून की तारीख विशेष महत्व रखती है। यह दिन स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के रूप में स्मरण किया जाता है। वर्ष 1858 में इसी दिन उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध युद्ध करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

रानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उन अग्रणी नायिकाओं में शामिल हैं, जिन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ साहस और शौर्य का अद्वितीय परिचय दिया। झांसी की रक्षा के लिए उन्होंने असाधारण वीरता के साथ संघर्ष किया और विदेशी शासन के सामने कभी झुकने से इनकार किया।

ग्वालियर के समीप हुए युद्ध में अंग्रेजी सेना से मुकाबला करते हुए रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुईं। उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में प्रेरणा का अमिट स्रोत बन गया। उनके साहस, नेतृत्व और देशभक्ति ने आने वाली पीढ़ियों में स्वतंत्रता की अलख जगाने का कार्य किया।

रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 18 जून को देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर लोग उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण और साहस की भावना को नमन करते हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1576 - अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू।

1758 - फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली।

1812 - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1815 - वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा।

1941 - तुर्किये ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1956 - हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम पारित।

1972 - ब्रिटिश यूरोपियन विमान-548 दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार 118 लोगों की मौत।

1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा 'साल्ट-द्वितीय' समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।

1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।

1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।

2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती।

2001 - तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन का फ़तवा रद्द किया।

2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।

2004 - दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।

2008 - केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की।

2008 - भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए।

2008 - फार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया।

2008 - वियतनाम ने विश्व बाजार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।

2009 - नासा ने चांद पर पानी की तलाश में विशेष यान भेजा।

2017 - आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।

जन्म

1817 - जंगबहादुर - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री।

1852 - सी. विजय राघवा चारियर - प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।

1887 - अनुग्रह नारायण सिन्हा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।

1899 - दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।

1921 - पी. वेंकटसुब्बैया - बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे थे।

1931 - फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो - ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति।

1931 - के एस सुदर्शन - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।

1958 - होमी डैडी मोतीवाला - नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।

1992 - गोड्डेति माधवी - भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञों में से एक हैं।

निधन

1974 - सेठ गोविन्द दास - सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे।

1974 - जॉर्जी ज़ुकोव - सोवियत संघ के रक्षामंत्री थे।

1993 - युधवीर सिंह - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, जानेमाने राजनीतिज्ञ और होम्योपैथी के चिकित्सक थे।

2002 - नसीम बानो - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री

2009 - अली अकबर ख़ाँ - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।

2021 - मिलखा सिंह - भारत के ऐसे प्रसिद्ध धावक थे जिन्हें लोग 'फ्लाइंग सिक्ख' के नाम से जानते हैं।

महत्वपूर्ण अवसर

- गोवा क्रांति दिवस।

- रानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि।

You might also like!