थायराइड के लिए धीमा जहर हैं ये 8 खाने-पीने की चीजें, आज से ही शुरू कर दें सख्त परहेज

post

थायराइड के लिए धीमा जहर हैं ये 8 खाने-पीने की चीजें, आज से ही शुरू कर दें सख्त परहेज

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। थायराइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसे लेकर अक्सर लोग सलाह देते नजर आते हैं। पर थायराइड जैसी स्थिति में हर किसी का खानपान एक दूसरे से अलग हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि थायराइड भी दो तरह के होते हैं, हाइपो थायराइड और हाइपर थायराइड। इन दोनों ही स्थिति में डाइट अलग-अलग हो सकती है, ऐसे में आइए जानते हैं थायराइड में कौन-कौन से फूड्स से परहेज करना चाहिए। 

थायराइड  में इन फूड्स से करें परहेज

यहां कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजें बताई जा रही हैं, जिन्हें असंतुलित थायराइड वाले लोगों को नहीं खाना चाहिए: 

सोया 

जिन लोगों को हाइपोथायराइडिज्म यानी वजन बढ़ने वाले थायराइड की समस्या है उन्हें सोया और उससे बने उत्पाद से सख्त परहेज करना चाहिए। सोया प्रोडक्टस थायराइड की दवा को शरीर में थायराइड हॉर्मोन नहीं बनाने देते हैं। 

पत्तेदार सब्जियां 

 लोगों को पत्तेदार सब्जियां खासकर कच्ची सब्जियां खाने से बचना चाहिए। इनमें पत्तागोभी, ब्रोकोली, पालक और फूलगोभी शामिल है। 

ग्लूटेन 

कुछ लोगों को थायराइड में ग्लूटेन से एलर्जी होती है और इसके ज्यादा सेवन से शरीर में सूजन बढ़ती जाती है।  ग्लूटेन से यहां मतलब गेहूं और जौ से है।

मोटा अनाज 

थायराइड कंडीशन में मोटा अनाज बहुत ही सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें गॉइट्रोजन होता है जो थायराइड ग्रंथि के काम करने में बाधा डालता है। 

फैट बेस्ड फूड्स 

वजन बढ़ने वाले थायराइड में फैट वाले फूड्स जैसे- फ्राइड फूड, डार्क चॉकलेट, प्रासेस्ड मीट, अंडा, फैटी फिश, जंक फूड्स खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।  

आयोडिन सप्लीमेंट्स 

वजन घटने वाले थायराइड यानी हाइपरथायराइडिज्म में आयोडिन से युक्त चीजें नहीं खानी चाहिए। आयोडिन थायराइड हॉर्मोन को बढ़ाता है जबकि इस तरह के थायराइड में पहले से हॉर्मोन बढ़ा हुआ होता है। वहीं, हाइपोथायराइडिज्म में डॉक्टर आयोडिन सप्लीमेंट्स की सलाह दे सकते हैं।

सिर्फ खबर पढ़ें

You might also like!