उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राधाकृष्णन ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है, जो घायल हुए हैं और उन अनगिनत परिवारों के साथ हैं जिनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे वेनेजुएला के लोगों के प्रति सहानुभूति और एकजुटता व्यक्त करने में भारत के लोगों के साथ हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने वेनेजुएला सरकार और वहां की जनता, विशेषकर अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। श्री मोदी ने कहा कि भारत सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। श्री मोदी ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।















