विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया में जेजू फोरम में वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत सहयोग का आह्वान किया


विदेश 25 June 2026
post

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया में जेजू फोरम में वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत सहयोग का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि दुनिया में हथियारों का बढ़ता इस्तेमाल, जोखिम लेने की प्रवृत्ति में वृद्धि और सोशल मीडिया युग के अनुकूल राजनीति देखने को मिल रही है। दक्षिण कोरिया में आयोजित जेजू फोरम फॉर पीस एंड प्रॉस्पेरिटी 2026 को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि अपनी विशिष्टता को प्रदर्शित करने की प्रवृत्ति अधिक है और क्षमताओं का उपयोग भी बिना किसी संकोच के किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति स्वयं इन प्रवृत्तियों को बढ़ावा दे रही है। 

मंत्री जी ने कहा कि कोविड-19, आतंकवादी हमलों या चरम जलवायु घटनाओं के प्रभाव जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग आवश्यक है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि प्रभावशाली देशों के बीच नई समझ और घनिष्ठ संबंध स्थापित करने से वैश्विक व्यवस्था को स्थिर करने और विशिष्ट एजेंडा पर सहयोग के माध्यम से मुद्दों और समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। मंत्री जी ने आगे कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच जहाज निर्माण, डिजिटल, स्वास्थ्य, अवसंरचना और रक्षा जैसे क्षेत्रों में कई समानताएं हैं।

डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने में अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया और अधिक सहयोगात्मक विश्व व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में भारत के सदियों पुराने दर्शन "वसुधैव कुटुंबकम" (विश्व एक परिवार है) का आह्वान किया।

You might also like!