हॉकी में, भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज एफआईएच प्रो लीग के उद्घाटन मैच में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। 2024 में चीन के हुलुनबुइर में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहली भिड़ंत होगी, जिसमें भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी। पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है, जो 17 मैचों में अपराजित रहा है, जिसमें 15 जीत और दो ड्रॉ शामिल हैं।
भारतीय हॉकी टीम कल एफआईएच प्रो लीग के रॉटरडैम चरण के अपने अंतिम मैच में विश्व नंबर दो नीदरलैंड्स पर 3-2 से मिली जीत के बाद अपनी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेगी। इस शानदार जीत में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल किए। टूर्नामेंट के रॉटरडैम चरण में भारत की दूसरी जीत मौजूदा विश्व चैंपियन और विश्व नंबर पांच जर्मनी के खिलाफ थी।

















