आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देशभर के कई अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


देश 17 July 2026
post

आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देशभर के कई अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केरलम में छह पुनर्निर्मित अमृत रेलवे स्‍टेशन के साथ देश भर के 75 अन्य अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। केरलम के इन छह स्टेशनों से राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे और यात्रियों की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

इन स्टेशनों में तिरुवनंतपुरम खंड के अंतर्गत चालकुडी और अंगमाली स्टेशन, और दक्षिणी रेलवे के पलक्कड़ खंड के अंतर्गत तिरूर, थालस्सेरी, परप्पनंगडी और निलंबूर रोड स्टेशन शामिल हैं। इन उन्नत स्टेशनों में आधुनिक प्लेटफॉर्म, बेहतर भवन, आधुनिक प्रतीक्षा कक्ष और यात्रियों के लिए उन्‍नत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनका उद्देश्य यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

अंगमाली और थालस्सेरी रेलवे स्टेशनों पर वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष शुरू किए गए हैं। पुनर्निर्माण की योजना केरलम के प्रमुख पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक केंद्रों और तीर्थ स्थलों को बेहतर तरीके से आपस में जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करते हुए बनाई गई है। उन्नत बुनियादी ढांचा राज्य में रेल यात्रा को मजबूत करेगा और साथ ही पर्यटन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

You might also like!