कुश्ती: पोल्याक इमरे, वर्गा जानोस और कोज़्मा इस्तवान मेमोरियल टूर्नामेंट में अमन सहरावत ने जीता स्वर्ण पदक


खेल 16 July 2026
post

कुश्ती: पोल्याक इमरे, वर्गा जानोस और कोज़्मा इस्तवान मेमोरियल टूर्नामेंट में अमन सहरावत ने जीता स्वर्ण पदक

पोल्याक इमरे, वर्गा जानोस और कोज़्मा इस्तवान मेमोरियल 2026 कुश्ती टूर्नामेंट के पहले दिन कल हंगरी के बुडापेस्ट में भारत के अमन सहरावत ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

पुरुषों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक और 65 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल कालीरमना ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता के पहले दिन भारत के पदकों की संख्या तीन तक पहुंचा दी।

भारत का अभियान आज भी जारी रहेगा, जिसमें पुरुषों के फ्रीस्टाइल 79 किलोग्राम, 92 किलोग्राम, 97 किलोग्राम और 125 किलोग्राम भार वर्गों के साथ-साथ महिलाओं की कुश्ती के 50 किलोग्राम और 55 किलोग्राम भार वर्ग शामिल हैं।

ये सत्र का चौथा और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग श्रृंखला का अंतिम टूर्नामेंट है।

You might also like!