सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी


देश 18 July 2026
post

सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने की आलोचना करते हुए इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या जैसे मुद्दे देश के भविष्य से जुड़े गंभीर विषय हैं, जिन्हें उठाने से छात्रों और उनके समर्थकों को कोई नहीं रोक सकता।

राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। अहिंसक अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया जाना गलत है।

उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या देश के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं। इन सवालों को उठाने से भारत के छात्रों और उन लोगों को, जो उनसे प्रेम करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं, किसी भी प्रकार का बल प्रयोग उन्हें नहीं रोक सकता।

You might also like!