अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर ने अपने प्रशंसकों के लिए एक नई घोषणा की है। फरहान और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट अब मलयालम वैम्पायर थ्रिलर फिल्म 'हाफ' से जुड़ गई है। फरहान ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स के सहयोग से फिल्म को पूरे उत्तर भारत में हिंदी भाषा में प्रस्तुत और रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही 'हाफ' एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज होने वाली पहली मलयालम फिल्म बन जाएगी।
फिल्म का निर्देशन समजद ने किया है, जिन्हें 2024 में आई मलयालम फिल्म 'गोलम' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। 'हाफ' की कहानी वैम्पायर लोककथाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें हिंसक शिकार, बदला और खून-खराबे की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म में रंजीत सजीव, ऐश्वर्या राज, अब्बास और अमला पॉल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का जॉनर और कहानी इसे पारंपरिक मलयालम सिनेमा से अलग एक डार्क और इंटेंस अनुभव देने वाली फिल्म के तौर पर पेश करता है।
'हाफ' का वर्ल्ड प्रीमियर सितंबर 2026 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) के चर्चित 'मिडनाइट मैडनेस' सेक्शन में होगा। फेस्टिवल में प्रदर्शन के बाद फिल्म को भारत में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। एक्सेल एंटरटेनमेंट की मलयालम सिनेमा में इस पहली बड़ी पेशकदमी को क्षेत्रीय कहानियों को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में फरहान अख्तर की एंट्री








.jpg)
.jpg)


.jpg)



