भारत मंगलवार 18 अगस्त को नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों
के पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेजबानी करेगा। कल इस
सिलसिले में, पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन तथा सतत विकास संबंधी संपर्क
समूह के अधिकारियों की बैठक होगी।
भारत की अध्यक्षता वाले ब्रिक्स सम्मेलन का विषय है – लचीलापन,
नवाचार,
सहयोग
और स्थिरता का निर्माण। ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। मंत्रालय ने कहा
कि यह बैठक सार्थक चर्चाओं में शामिल होने, आम सहमति बनाने
और पर्यावरण सहयोग को मजबूत करने का मंच है।
मंत्रालय के अनुसार, भारत ने ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह
के लिए प्राथमिकता वाले चार क्षेत्रों की पहचान की है। इनमें सतत जीवनशैली को
बढ़ावा देना, वनरोपण, दावानल और आपदा प्रबंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और अनुकूलन शामिल
हैं।















