मप्र के मुख्यमंत्री आज दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरीडोर विकास एवं क्रियान्वयन ट्रस्ट की बैठक में होंगे शामिल


देश 17 August 2026
post

मप्र के मुख्यमंत्री आज दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरीडोर विकास एवं क्रियान्वयन ट्रस्ट की बैठक में होंगे शामिल

भोपाल, 17 अगस्त । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरीडोर विकास एवं क्रियान्वयन ट्रस्ट की तीसरी अपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी बैठक में भाग लेने लेंगे। इसके लिए वे सुबह भोपाल के राजाभोज विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक केन्द्र में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। बैठक में प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से संचालित गतिविधियों पर चर्चा होगी। इसके अंतर्गत दिल्ली नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य), प्रदेश में एक्सप्रेस वे आधारित औद्योगिक विकास योजना और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की कार्य योजना पर विचार विमर्श होगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरीडोर विकास एवं क्रियान्वयन ट्रस्ट की तीसरी अपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज सोमवार को नई दिल्ली के होटल अशोका में होगी।

बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, नीति आयोग के पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

You might also like!