ग्रामीणों ने हरि मंदिर निर्माण में लगे स्टे को हटाने पखांजुर एसडीएम काे सौंपा ज्ञापन

post

ग्रामीणों ने हरि मंदिर निर्माण में लगे स्टे को हटाने पखांजुर एसडीएम काे सौंपा ज्ञापन

कांकेर, 20 अगस्त । जिले के ग्राम हिर्दयपुर पी.व्ही.-27 के ग्रामीण गुरुवार को पखांजुर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गांव में प्रस्तावित हरि मंदिर निर्माण कार्य पर लगे स्टे को जल्द हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि हरि मंदिर निर्माण कार्य गांव की धार्मिक एवं सामाजिक आस्था से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है की हम बहुत साल पहले से यहां पूजा अर्चना करते आ रहे हैं । निर्माण कार्य पर स्टे लगने के कारण मंदिर का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की उचित जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य में आ रही बाधा को दूर करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रख रहे हैं और उम्मीद है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करेगा।

You might also like!