ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण

post

ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण

जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशोटोला में आवास वाटिका के तहत 200 फलदार पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। आवास वाटिका में आम, अमरूद, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए। रोपे गए पौधों की सुरक्षा एवं बेहतर विकास के लिए फेंसिंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि पौधों को मवेशियों एवं अन्य नुकसान से सुरक्षित रखा जा सके। कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से अपने घर, खेत एवं आसपास उपलब्ध स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोपे गए पौधों का नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं देखरेख की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया, ताकि पौधे विकसित होकर भविष्य में फल एवं हरियाली दोनों प्रदान कर सकें। पौधरोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एवं पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव भी उपस्थित थी। उन्होंने भी पौधरोपण कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। 

You might also like!