आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन उन बहादुर वन रक्षकों, रेंजरों और समुदाय के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने देश के जंगलों, वन्यजीवों और जैव विविधता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सतत भविष्य के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वन अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यादव ने कहा कि भारत की विशाल जैव विविधता की रक्षा समर्पित वन अधिकारियों का बल करता है।
देश की प्राकृतिक संपदा की रक्षा के लिए जंगल की आग, तस्करों और शिकारियों से लड़ते हुए प्राणों की आहुति देने वाले निडर अधिकारियों को याद करते हुए यादव ने कहा कि वृक्ष, वन्यजीव और नदियाँ मात्र प्राकृतिक संसाधन नहीं हैं, बल्कि मानवता के जीवन का आधार हैं।
















