नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया, जहां स्कूली बच्चों और आध्यात्मिक संगठन 'ब्रह्माकुमारी' की सदस्यों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी.
भाई और बहन के प्रेम से भरे रिश्ते को समर्पित यह त्योहार दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मनाया गया. इसमें स्कूल की छात्राएं शामिल हुईं
यह त्योहार भाई-बहन के पारंपरिक बंधन का उत्सव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उत्सव की एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें युवा छात्राओं के एक समूह ने अपनी खुशी और भावनाओं को व्यक्त किया है.
पीएम मोदी ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ सभी छात्राओं से मिले और उनका स्वागत किया. उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और बातें भी कीं. एक छात्रा ने उन्हें 'योद्धा और रक्षक' कहकर सराहा, तो कुछ ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया.
एक स्कूली छात्रा ने कहा कि वह 'मोदी अंकल' के लिए मोर वाली राखी लाई है, जबकि एक अन्य ने उनकी तरह प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई. प्रधानमंत्री ने एक छात्रा की प्रशंसा की, जिसने कई सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें एक कविता में शामिल किया था.

पीएम मोदी ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पर एक संदेश भी पोस्ट किया. वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "आज रक्षाबंधन के एक बेहद खास उत्सव की झलकियां यहां प्रस्तुत हैं. हमारी नारी शक्ति के निरंतर विश्वास और स्नेह के लिए उनका आभार