रायपुर । राजधानी
में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर
को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी बीटेक डिग्रीधारी है और शहर के
अलग-अलग इलाकों से एक दर्जन से अधिक बाइक चोरी कर चुका था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल वर्मा (33) को एंटी
क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की
कुल 13 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी
कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन, पंडरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डीडी नगर, देवेंद्र नगर, मौदहापारा और पुरानी
बस्ती थानों में पहले से ही 11 मामलों में अपराध दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने शहर के अलग-अलग स्थानों से
वाहन चोरी करना स्वीपुलिस अधिकारियों के
अनुसार, आरोपी पहले भी वर्ष 2023 में 40 से अधिक वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसकी गतिविधियों पर नजर
रखते हुए विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे पकड़ा।
फिलहाल पुलिस आरोपी
से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया
जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।
















