बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ क्षेत्र के झुमरपाली-भटगांव में आगामी रामनामी, बड़े भजन मेला की तैयारी शुरू हो गई हैं। छत्तीसगढ़ रामनामी रामराम भजन संस्था के तत्वाधान में पुष्पवाटिका, खेल मैदान के बीच स्थित भूमि में विधिवत पूजा अर्चना कर नींव रखी गई। रामनामी समुदाय के गुरुमाता सेतबाई एवं उनके सहयोगियों ने नींव रखी ।
बतादें नंदेली जैजैपुर में रामराम भजन मेला आयोजित था उसी दौरान आगामी सत्र 2026-27 में होने वाले रामराम भजन मेला झुमरपाली-भटगांव में किया जाना प्रस्तावित है। जिसे विधिवत भजन कीर्तन और कलश शोभायात्रा के साथ हर्षोल्लास उत्साह और आनंद के साथ भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में नगर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र भर के जनप्रतिनिधि, श्रद्धालुगण शामिल हुए।
झुमरपाली-भटगांव में रामनामी बड़े भजन मेला स्थल का भूमिपूजन
















