प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता - योगेन्द्र उपाध्याय


देश 21 June 2026
post

प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता - योगेन्द्र उपाध्याय

फिरोजाबाद, 21 जून । उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योग का अर्थ केवल व्यायाम नही है, बल्कि यह शारिरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और आत्मिक संतुलन बनाने की एक कला ज्ञान और विज्ञान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से ही योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली और आज 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय जनपद में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन के प्रांगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि योग केवल एक दिन के लिए नही बल्कि वर्ष के 365 दिन किया जाना चाहिए ताकि तन और मन दोनो स्वस्थ्य रहें।

उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में उनके प्रयासों से ही योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली और आज 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि योग आज के आधुनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण जरूरत है, इस वर्ष की थीम ‘‘स्वस्थ्य आयु के लिए योग‘‘ हमे यह सिखाती है कि नियमित योगा अभ्यास से हम न केवल शारिरिक रूप से फिट रह सकते है, बल्कि बढती उम्र मे भी ऊर्जावान और मानसिक रूप से संतुलित जीवन जी सकते है।

प्रशासन का यह निरंतर प्रयास रहेगा कि योग की यह अलख जनपद में हर गांव व घर तक पहुंचे। इससे पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के साथ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और बडी संख्या में अधिकारियों और सामान्य नागरिकों ने सामुहिक योगा अभ्यास किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय आर्युवेदिक डा. शरद मास्टर ट्रेनर पी.एस.राणा, प्रशिक्षक अंकित यादव, राजमाला, रमाकांत प्यारेलाल, धर्मेेन्द्र और दीपा बघेल उपस्थित रहें।

You might also like!