बैडमिंटन में, भारत की अश्मिता चालिहा ने आज चीन में आयोजित मकाऊ ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की किम मिन सन को 21-16, 21-18 से सीधे गेम में हराकर अश्मिता ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब उनका मुकाबला कल सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की पार्क गा-यून से होगा। इससे पहले, राउंड ऑफ 16 में अश्मिता ने अमेरिका की इशिका जायसवाल को 22-20, 21-15 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, भारत के अनमोल खरब क्वार्टरफाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियानक्सी से 14-21, 21-15, 21-13 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
मकाऊ ओपन: अश्मिता चालिहा ने किम मिन सन को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया
















