विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर निकलेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि डॉ. जयशंकर मंगोलिया में मंगोलियाई नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और अपने समकक्ष बी. बात्सेत्सेग से बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री इस महीने की 24 और 25 तारीख को दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, मंत्री विदेश मंत्री चो ह्यून से भी बातचीत करेंगे। वे गुरुवार को जेजू में आयोजित जेजू शांति और समृद्धि मंच पर मुख्य भाषण भी देंगे।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रहेंगे।
















