विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार रात कतर के रास लाफान औद्योगिक नगर में हुए विस्फोट में हुई जानमाल की हानि और घायलों पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोहा स्थित भारतीय दूतावास कतर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और इस त्रासदी से प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में हुए विस्फोट में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया।
















