2026 में भारत-रूस व्यापार 70 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : राजदूत विनय कुमार


विदेश 06 July 2026
post

2026 में भारत-रूस व्यापार 70 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : राजदूत विनय कुमार

मॉस्को, 06 जुलाई । रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने सोमवार को कहा कि 2026 में रूस और भारत के बीच व्यापार का वॉल्यूम 70 अरब डालर तक पहुंच जाएगा।

राजदूत विनय कुमार ने 'इनोप्रोम-2026' इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल एग्ज़िबिशन में पत्रकारों से कहा, "पिछले दो-तीन महीनों में हमने व्यापार की जो गति और ट्रेंड देखे हैं, उनसे पता चलता है कि हम 2026 में लगभग 70 अरब डालर तक पहुंच जाएंगे।"

भारतीय राजदूत ने आगे कहा कि 2030 तक मॉस्को और दिल्ली के बीच व्यापार बढ़कर 100 अरब डालर होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार सहयोग के मुख्य क्षेत्र महत्वपूर्ण खनिज और धातु, हाई टेक्नोलॉजी, कृषि और अंतरिक्ष क्षेत्र हैं।

विनय कुमार ने कहा, "भारत के प्रमुख शिक्षण संस्थान भी हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रूसी संगठनों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।" 'इनोप्रोम-2026' एग्ज़िबिशन छह से नौ जुलाई तक येकातेरिनबर्ग में आयोजित की जा रही है। इस साल इंडोनेशिया इस एग्ज़िबिशन का पार्टनर देश है। कुल मिलाकर, इस कार्यक्रम में 66 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

You might also like!