चाइनीज डिवाइसेज मेकर Nubia के सब-ब्रांड Red Magic ने नया गेमिंग टैबलेट लॉन्च किया है। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इस टैबलेट में 9.06 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro का प्राइस चीन में लॉन्च किए गए इस गेमिंग टैबलेट के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 5,299 (लगभग 74,500 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 5,999 (लगभग 84,300 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 6,999 (लगभग 98,300 रुपये) का है।
इस लैपटॉप को Silver Wing और Dark Night कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में Red Magic Gaming Tablet 5 Pro को Red Magic Astra 2 के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स इस टैबलेट में 9.06 इंच 2.4K (1,504×2,400 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 5,200 Hz की हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले X10 ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का बना है। इस टैबलेट में Synaptics S3930T टच चिप है जो 2,000 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट की पेशकश करता है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया RedCore R4 गेमिंग चिप है। इसमें RGB लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth और डुअल Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 12,016 sq mm VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro की 8,300 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट का साइज 207.55 × 134.73 × 6.9 mm और भार लगभग 363 ग्राम का है।
















