मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़

post

मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़

रायपुर: राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है। इसी बीच 10 मई को होने वाले मैच के लिए आज मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर (RCB Vs MI IPL Match Raipur) पहुंच गई है। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्या कुमार यादव समेत टीम के सभी खिलाड़ी पहुंचे एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गए है, एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैंस का जमावड़ा है। आपको बता दें इस सीजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इसके बाद 13 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है। अब 10 मई को होने वाले मैच के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। फैंस BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट खरीद सकते हैं। टिकट विंडो खुलते ही आधी से ज्यादा सीट बुक दिखा रही है वहीं वेबसाइट भी हैंग हो गई। जिससे क्रिकेट प्रेमी अब बेचैन नजर आ रहे हैं।

दरअसल, RCB ने अपने सोशल मीडिया एक्स एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कल से मैच के टिकट RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगे। RCB ने किक्रेट प्रेमियों को ये भी सलाह दी है कि किसी दूसरी वेबसाइट या ऐप से निकली टिकट न खरीदें।


You might also like!