प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री अधिकारी ने जनता से गहराई से जुड़े रहने और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझने वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। मोदी ने श्री अधिकारी को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई भी दी।
उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और जनता की सेवा की है। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री बनने पर ये सभी पश्चिम बंगाल के विकास पथ को और भी मजबूत करेंगे।
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने भी सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। श्री रियो ने उन्हें और उनके मंत्रिपरिषद को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

















