मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने उन दावों का खंडन किया है कि अमेरिका में स्थित मेक्सिको के वाणिज्य दूतावास स्थानीय राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे हैं।


विदेश 09 May 2026
post

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने उन दावों का खंडन किया है कि अमेरिका में स्थित मेक्सिको के वाणिज्य दूतावास स्थानीय राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने उन दावों का खंडन किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित मेक्सिको के वाणिज्य दूतावास स्थानीय राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे हैं और उनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मेक्सिको में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास या अन्य देशों के वाणिज्य दूतावासों की तरह, मेक्सिको के वाणिज्य दूतावास की भूमिका केवल अपने नागरिकों की रक्षा करना है।

उनकी यह टिप्पणी एक समाचार चैनल द्वारा प्रसारित रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी विदेश विभाग पिछले महीने उत्तरी मेक्सिको में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद दो अमेरिकी सीआईए अधिकारियों की मौत के मद्देनजर मैक्सिकन वाणिज्य दूतावासों की जांच करने और संभवतः उनमें से कुछ को बंद करने पर भी विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मैक्सिको सरकार को वाणिज्य दूतावासों की कथित समीक्षा या संभावित बंद होने के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में मेक्सिको के 50 से अधिक वाणिज्य दूतावास अंतरराष्ट्रीय कानून और मानक राजनयिक प्रथाओं के अनुरूप विदेशों में मेक्सिको के नागरिकों को सहायता और सुरक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अमेरिकी नीति का बहुत सम्मान करते हैं।

You might also like!