IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के साथ सातवें नंबर पर पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स , डीसी अंकतालिका में कहां पहुंची?


खेल 09 May 2026
post

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के साथ सातवें नंबर पर पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स , डीसी अंकतालिका में कहां पहुंची?

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। डीसी का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा, और उसे 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही डीसी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।

केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी 8 विकेट पर मात्र 142 रन बना सकी। पाथुम निसांका 29 गेंदों पर 50 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहे। केकेआर ने 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। वह 47 गेंदों पर 10 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ कैमरन ग्रीन 27 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

डीसी और केकेआर मुकाबले के बाद अंकतालिका में बदलाव हुआ है। आइए उस पर नजर डालते हैं। एसआरएच 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 10 मैचों से 13 अंक लेकर दूसरे, आरसीबी 10 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है।

 डीसी पर जीत के बाद केकेआर सातवें स्थान पर है। केकेआर के अब 10 मैचों में 4 जीत और एक रद्द मैच से मिले 1 अंक को मिलाकर कुल 9 अंक हो गए हैं। डीसी 11 मैचों से 8 अंक लेकर आठवें स्थान पर चली गई है। मुंबई इंडियंस 10 मैचों से 6 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 10 मैचों से 6 अंक लेकर दसवें स्थान पर हैं।

 समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है। डीसी और केकेआर मुकाबले के बाद भी ऑरेंज और पर्पल कैप क्रमश: हेनरिक क्लासेन और भुवनेश्वर कुमार के पास ही है। सनराइजर्स हैदराबाद के क्लासेन ने सीजन के 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन बनाए हैं। आरसीबी के भुवनेश्वर ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।


You might also like!