स्पोर्ट्स: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) का सफर समाप्त हो गया है। टीम लगातार खराब प्रदर्शन के चलते प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। यह पिछले छह वर्षों में चौथी बार है जब मुंबई इंडियंस आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही है, जिससे टीम के प्रदर्शन और रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को खेले गए अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस का इस सीजन का सफर पूरी तरह समाप्त हो गया। मैच में RCB के लिए क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों की अहम पारी खेली, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया और गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में नाबाद 7 रन भी बनाए।
उनके इस प्रदर्शन की बदौलत RCB ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को आखिरी ओवर में 15 रन की जरूरत थी। दबाव भरे इस ओवर में राज बावा गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन RCB ने संयम बनाए रखा और अंततः रोमांचक अंदाज में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की। आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड 4 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे मैच और भी रोमांचक हो गया। हालांकि इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और RCB ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ RCB 11 मैचों में 14 अंकों के साथ आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है, जिससे टीम की प्लेऑफ की स्थिति मजबूत हो गई है। मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर पूर्व कप्तान हरभजन सिंह ने भी चिंता जताई।











.jpg)




