विग्रह से विश्वास की ओर एक मजबूत कदम के तहत हमर फिट सुकमा जुम्बा अभियान

post

विग्रह से विश्वास की ओर एक मजबूत कदम के तहत हमर फिट सुकमा जुम्बा अभियान

सुकमा, 13 मई। जिले के एसपी किरण चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन सुकमा में "विग्रह से विश्वास" की ओर एक मजबूत कदम" के तहत आज बुधवार काे 'जुम्बा कार्यक्रम' आयोजित किया गया, जिसमें जिला मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं "पूना मारगेम" पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत आत्मसमर्पित किये पुनर्वास केंद्र सुकमा में निवासरत 'माओवादी' भी उपस्थित रहें। इस फिटनेस इवेंट में जवानों ने छत्तीसगढ़ी गीत "हमर पारा तुंहर पारा" पर जुम्बा डांस किया।

पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन गंभीर घटनाओं, अत्यधिक कार्यभार और मानसिक तनाव को कम करने हेतु शारीरिक व मानसिक रूप से तरोताजा रहने के लिए एक विशेष पहल किया गया। सामुदायिक पुलिसिंग को नई दिशा की ओर बढ़ाते हुए युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों को शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, रोजगार, संस्कृति एवं जागरूकता से जोड़ते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास, विकास एवं सहभागिता का नया अध्याय शुरू कर खेल, प्रशिक्षण, साइबर जागरूकता, करियर मार्गदर्शन, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से अब हर गांव तक पहुंचेगा विश्वास का संदेश।

इस विशेष पहल के अवसर पर संजय शर्मा सेनानी, 18वी वाहिनी छ.स. बल, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रक्षित निरीक्षक रवि कुमार उपाध्याय, सूबेदार रमेश कुमार पुरेना, उप निरीक्षक लीला राम साहू एवं जिला मुख्यालय सुकमा-रक्षित आरक्षी केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी, समस्त डी.आर.जी.-थाना-एस.टी.एफ. के जवान, आम नागरिक एवं आत्मसमर्पित माओवादी मौजूद रहे।

You might also like!