The Paradise X Review: 'बाहुबली' जैसी ग्रैंड और 'KGF' से 100 गुना धांसू, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर पब्लिक ने सुनाया अपना वर्डिक्ट


मनोरंजन 24 September 2026
post

The Paradise X Review: 'बाहुबली' जैसी ग्रैंड और 'KGF' से 100 गुना धांसू, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर पब्लिक ने सुनाया अपना वर्डिक्ट

The Paradise X Review: पर्दा उठा, सीटी बजी और थिएटर में शुरू हो गया नानी का 'द पैराडाइज' वाला खेल. श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी इस पीरियड एक्शन ड्रामा को लेकर फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. इसी बीच फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर निकले दर्शक को कैसी लगी मूवी, आइये जानते हैं.

वेंकी रिव्यूज ने नानी की पेराडाइज को कहा कमजोर

वेंकी रिव्यूज ने एक्स पर द पैराडाइज का रिव्यू किया. जिसमें लिखा, फिल्म का फर्स्ट हाफ एक दिलचस्प शुरुआत के साथ शुरू होता है और इंटरवल तक कहानी ठीक-ठाक असर छोड़ती है. नैरेशन काफी खिंचा हुआ है. नानी ने अपनी तरफ से पूरी मेहनत की है, लेकिन कमजोर तरीके से तैयार की गई दुनिया में उनका किरदार भी कुछ हद तक बेमेल लगता है.

एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ''अभी-अभी #द पैराडाइज देखी... यह #KGF से 100 गुना और #Salaar से 1000 गुना ज्यादा जबरदस्त है. शुरू से लेकर इंटरवल तक रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सपीरियंस इसकी तीव्रता, जोश और असर बिल्कुल अलग ही लेवल का है... ब्लॉकबस्टर सिनेमा!'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''#TheParadise एक शानदार, रॉ और देखने में बेहद खूबसूरत थिएट्रिकल अनुभव है. फिल्म शुरू होते ही एक बिल्कुल अलग दुनिया बना लेती है और हर सीन के साथ उसका दायरा और बड़ा होता जाता है. इसमें कई ऐसे पल हैं जो सच में 'बाहुबली' जैसी ग्रैंड फिल्म का एहसास कराते हैं, खासकर जिस तरह से इसकी दुनिया और बड़े-बड़े सीन दिखाए गए हैं.''

अगर आपको 1980 वाले सिकंदराबाद का रेट्रो एस्थेटिक और रॉ वाइब्स चाहिए, तो 'द पैराडाइज' एकदम आपके लिए है. फिल्म में नानी 'जादल' का रोल प्ले कर रहे हैं, जो एक पिछड़े तबके से आता है. इस बंदे की 'मेन कैरेक्टर एनर्जी' ऐसी है, कि ये सीधा सिस्टम के खिलाफ बगावत कर रहा है ताकि भेदभाव और नाइंसाफी को जड़ से खत्म कर सके. पूरी पिक्चर में हाई-ऑक्टेन एक्शन और तगड़े इमोशनल ड्रामा का एकदम डेडली कॉम्बो है. इसमें डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला और नानी का एपिक रीयूनियन हो रहा है. इनके अलावा राघव जुयाल, कयादु लोहार, मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और सम्पूर्णेश बाबू भी स्क्रीन पर स्ले कर रहे हैं.

 

You might also like!