2,000 रुपये की अगली किस्त चाहिए तो अभी चेक करें ये 3 चीजें, वरना अटक सकता है पैसा


व्यापार 24 September 2026
post

2,000 रुपये की अगली किस्त चाहिए तो अभी चेक करें ये 3 चीजें, वरना अटक सकता है पैसा

PM Kisan Yojana: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े लाभुक किसान है और अगली 2,000 रुपये की किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. सभी लाभुक किसान के लिए यह जरूरी है कि वो पीएम किसान खाते में तीन जरूरी चीजों को अभी चेक कर लें. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक योजना का लाभ पाने के लिए इन जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी है. इनमें कमी होने पर आपका पैसा अटक भी सकता है.

पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह रकम दे -दे हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है. आधिकारिक वेबसाइट पर अभी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी. अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है.

इन तीन चीजों को चेक करना जरूरी

सभी लाभुक किसान के लिए यह जरूरी है कि वो पीएम किसान खाते में तीन जरूरी चीजों को एक बार फिर से चेक कर लें.

सबसे पहले चेक करें e-KYC

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए e-KYC अनिवार्य है. ऐसे में जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं हुई है, उन्हें इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए. किसान OTP के जरिए PM-KISAN पोर्टल या मोबाइल ऐप पर e-KYC कर सकते हैं. इसके लिए Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरूरी है. इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर बायोमेट्रिक e-KYC और पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए Face Authentication (चेहरे से पहचान) का विकल्प भी है.

बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए

दूसरी जरूरी चीज आधार और बैंक खाते की लिकिंग है. कृषि मंत्रालय के मुताबिक पीएम किसान निधि का पैसा पात्र किसानों के आधार से जुड़े बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए भेजा जाता है. योजना के तहत लाभ पाने के लिए आधार को बैंक खाते से लिंक करना जरूरी शर्तों में शामिल है.

जमीन का रिकॉर्ड सही है या नहीं

पीएम किसान निधि का लाभ पाने के लिए तीसरा अहम काम लैंड सीडिंग है. इसका मतलब किसान की जमीन का रिकॉर्ड पीएम किसान के रिकॉर्ड से सत्यापित होना चाहिए. कृषि मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ पाने के लिए पात्र लाभार्थियों की Land Seeding, Aadhaar-बैंक लिंकिंग और e-KYC को अनिवार्य किया गया है.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना PM-KISAN Status

किसान PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं. यहां Know Your Status विकल्प दिया गया है. Registration Number और कैप्चा दर्ज करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आता है. इसके बाद किसान पेमेंट स्टेटस, बैंक का नाम, यूटीआर नंबर, भुगतान का तरीका और खाते में पैसा जमा होने की जानकारी देख सकते हैं.

 

You might also like!