मुंबई में
National Payments Corporation of India (NPCI) के MD और CEO दिलीप असबे ने Voice-based
Payment को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय
में UPI Payment को और आसान बनाने में Artificial
Intelligence (AI) की अहम भूमिका हो सकती है.
दिलीप असबे के मुताबिक, Voice-based Payment के लिए बड़े स्तर पर AI
सिस्टम और जरूरी तकनीकी ढांचे की जरूरत होगी. NPCI ने Voice Payment की शुरुआत कर दी है, लेकिन इसे बड़े स्तर पर इस्तेमाल में लाने के लिए बाजार को भी जरूरी तकनीक
और सिस्टम तैयार करने में निवेश करना होगा.
Voice
Payment के लिए AI सिस्टम पर जोर
NPCI CEO
ने कहा कि संस्था इस तरह के निवेश को लेकर पूरे इकोसिस्टम के साथ
काम कर रही है. उनका मानना है कि आने वाले समय में कंपनियां Voice Payment के लिए AI सॉल्यूशन पर निवेश बढ़ा सकती हैं.
उन्होंने बताया कि कुछ बड़ी कंपनियों ने Voice Payment और
फीचर फोन से पेमेंट की सुविधा के लिए निवेश शुरू भी कर दिया है.
इसका
मतलब है कि UPI में बोलकर पेमेंट करने की सुविधा को आगे बढ़ाने
के लिए सिर्फ आवाज पहचानने वाली तकनीक काफी नहीं होगी. इसके लिए मजबूत AI सिस्टम और तकनीकी ढांचे की भी जरूरत होगी. NPCI इसी
पूरे सिस्टम को तैयार करने पर काम कर रहा है.
फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अहम
Voice
Payment का एक बड़ा फायदा उन लोगों को हो सकता है, जो स्मार्टफोन या टचस्क्रीन वाले फोन की जगह फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं. NPCI
के मुताबिक, फीचर फोन से पेमेंट की सुविधा को
बेहतर बनाने के लिए भी कंपनियां काम और निवेश बढ़ा रही हैं.














