शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए यह हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला
है. प्राथमिक बाजार में 28 सितंबर से पांच अक्तूबर के बीच 20 आईपीओ
खुलेंगे. इन इश्यू के जरिये कंपनियां कुल करीब 1,292 करोड़
रुपये जुटाने की तैयारी में हैं.
कितने आईपीओ आ रहे हैं और कौन-से?
इन 20 आईपीओ में चार मेनबोर्ड के हैं और 16 एसएमई के. रकम के हिसाब से देखें तो:
- मेनबोर्ड
इश्यू: करीब
595 करोड़ रुपये
- एसएमई
इश्यू: करीब
697 करोड़ रुपये
यानी सिर्फ चार मेनबोर्ड आईपीओ की तुलना में 16 एसएमई
आईपीओ से ज्यादा रकम जुटाने का लक्ष्य है.
इस हफ्ते का सबसे बड़ा इश्यू कौन-सा है?
एसआरआईटी इंडिया इस सप्ताह का सबसे बड़ा मेनबोर्ड इश्यू है. कंपनी इससे 218 करोड़
रुपये जुटाएगी. इसका आईपीओ 28 से 30 सितंबर
तक खुला रहेगा. शाह इन्वेस्टर होम का इश्यू भी इसी अवधि में खुलेगा.
टेबल से एक
बात साफ है कि चारों मेनबोर्ड आईपीओ में खुदरा निवेशक को ऊपरी प्राइस बैंड पर करीब
14,000 से 15,000 रुपये लगाने होंगे. सबसे कम रकम शाह इन्वेस्टर होम में (14,195 रुपये) और सबसे ज्यादा नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी में (15,000 रुपये) लगेगी. यानी एक ही बजट में आप इनमें से किसी भी इश्यू के लिए आवेदन
के बारे में सोच सकते हैं.

















