भारत की बेटी का शहबाज शरीफ को मुंहतोड़ जवाब: कौन हैं पेटल गहलोत...UN में उड़ाई PAK की धज्जियां


विदेश 26 September 2026
post

भारत की बेटी का शहबाज शरीफ को मुंहतोड़ जवाब: कौन हैं पेटल गहलोत...UN में उड़ाई PAK की धज्जियां

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ एक बार फिर कश्मीर पर पुराना राग अलापते नजर आए. इस दौरान शरीफ ने भारत-पाकिस्तान संबंध, कश्मीर और मई 2025 के ऑपरेशन सिंदूर (operation sindoor) को लेकर भारत पर आरोप लगाया. शहबाज शरीफ के भाषण के बाद भारत ने ‘राइट टू रिप्लाई’ के तहत जवाब दिया.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने, भारत के खिलाफ बोले जा रहे झूठ, कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर शहबाज शरीफ को जम कर सुनाया, इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा. भारत की ओर से UN में पाकिस्तान को जवाब देने वाली फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत के शिक्षा और करियर को लेकर गूगल (google search) कर रहे.

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के झूठ पर भारत का जवाब

  • 26 सितंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान संबंधों, कश्मीर और मई 2025 के सैन्य टकराव को लेकर पाकिस्तान का पक्ष रखा. उन्होंने भारत पर कई आरोप लगाए और कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार की बात दोहराई.
  • इसके बाद भारत ने ‘राइट टू रिप्लाई’ का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के दावों का जवाब दिया. भारत की ओर से यह जवाब फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने दिया. उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और कहा कि केवल बयानबाजी से तथ्यों को नहीं बदला जा सकता.

कौन हैं पेटल गहलोत?

  • पेटल गहलोत भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं. वह जुलाई 2023 में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त हुई थीं.
  • 2024 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में एडवाइजर की जिम्मेदारी संभाली. अप्रैल 2026 की भारत के स्थायी मिशन की स्टाफ सूची में भी उनका नाम फर्स्ट सेक्रेटरी के तौर पर दर्ज है.
  • She The People के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में तैनाती से पहले गहलोत जून 2020 से जुलाई 2023 तक विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन में अंडर सेक्रेटरी रही थीं. इस दौरान गहलोत ने पेरिस और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मिशन से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं.

सोशल मीडिया में रहती हैं एक्टिव

  • पेटल गहलोत ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और फ्रेंच साहित्य में स्नातक की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की.
  • उन्होंने अमेरिका के मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से भाषा व्याख्या और अनुवाद में भी मास्टर डिग्री की. गहलौत इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी एक्टिव दिखती हैं. और नियमित रूप से गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर करती हैं.
  • राजनयिक के तौर पर काम करने के अलावा पेटल गहलोत को संगीत में भी दिलचस्पी है. वह सोशल मीडिया पर गिटार बजाते हुए अपने वीडियो साझा करती रही हैं.

 

You might also like!