बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर रखते हों, लेकिन जब भी उनकी कोई तस्वीर या वीडियो सामने आता है, सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो जाती है। अब आरव की बर्थडे पार्टी से जुड़ी झलक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
इस दौरान उनका अलग और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनके फैशन सेंस की तारीफ करते नजर आए।
खास बात यह है कि स्टार परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद आरव आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनकी सार्वजनिक मौजूदगी या लुक से जुड़ी कोई तस्वीर सामने आती है तो फैंस उसे खास तौर पर नोटिस करते हैं।
बर्थडे पार्टी में दिखा आरव का अलग अंदाज
आरव के बर्थडे सेलिब्रेशन की सामने आई झलक में उनका लुक बाकी स्टार किड्स से काफी अलग नजर आया। उन्होंने अपने आउटफिट और स्टाइल को इस तरह कैरी किया कि पूरा लुक काफी हटकर लगा। आरव का फैशन सेंस पहले भी लोगों का ध्यान खींच चुका है
और इस बार भी उनका अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया। उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने उन्हें नया स्टाइल आइकन तक कहना शुरू कर दिया। सामने आए लुक में आप उन्हें करेबियन थीम के अनुसार तैयार देख सकते हैं। उनके साथ खड़े उनके दोस्त भी इसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।
आरव ने येलो और पिंक कोट कैरी किया है, सिर पर वो पिंक स्कार्फ बांधे दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रे लूज फिट ट्राउजर और टी-शर्ट कैरी की है। पूरे आउटफिट को काफी सारी एसेसरीज के साथ कंप्लीट किया है। आरव के बारे में सबसे खास बात यह है
कि वह फैशन को केवल दिखावे के तौर पर नहीं देखते। उनके पिता अक्षय कुमार पहले भी बता चुके हैं कि आरव की दिलचस्पी एक्टिंग में नहीं है और वह फैशन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
कौन हैं आरव भाटिया?
आरव भाटिया, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बड़े बेटे हैं। उनका जन्म 15 सितंबर 2002 को हुआ था। उनके परिवार का बॉलीवुड से गहरा रिश्ता रहा है।
पिता अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में शामिल हैं, जबकि उनकी मां ट्विंकल खन्ना अभिनेत्री रह चुकी हैं और अब लेखिका के तौर पर सक्रिय हैं। आरव के नाना दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना भी हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार थे।
हालांकि इतने बड़े फिल्मी परिवार से होने के बावजूद आरव ने अपने लिए अलग रास्ता चुना है। वह कैमरों और फिल्मी पार्टियों से दूरी रखते हैं और अपने करियर पर फोकस करना पसंद करते हैं। अक्षय के अनुसार मुताबिक उन्होंने कम उम्र में ही विदेश जाकर पढ़ाई शुरू की थी और लंदन में फैशन की पढ़ाई से जुड़े रहे हैं।
फिल्मों में नहीं आना चाहते आरव
अक्षय कुमार कई मौकों पर अपने बेटे के करियर को लेकर बात कर चुके हैं। उनके मुताबिक, आरव को फिल्मों में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह एक्टिंग के बजाय फैशन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अक्षय ने यह भी बताया है
कि उन्होंने बेटे पर फिल्म इंडस्ट्री में आने का दबाव नहीं बनाया और उसे अपनी पसंद का रास्ता चुनने की आजादी दी। यही वजह है कि आरव का नाम अक्सर किसी फिल्म की कास्टिंग या बॉलीवुड डेब्यू से ज्यादा उनके फैशन सेंस और अलग लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में आता है।
गांवों में जाकर सीख रहे फैशन की बारीकियां
आरव केवल फैशन की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि इस क्षेत्र को जमीनी स्तर पर समझने की कोशिश भी कर रहे हैं। अप्रैल 2026 में अक्षय कुमार ने बताया था कि आरव गांवों में जाकर पारंपरिक प्रिंट्स और टेक्सटाइल से जुड़ी चीजें सीख रहे हैं।
अभिनेता के मुताबिक, आरव काम भी कर रहे हैं और करीब 4,500 रुपये की नौकरी से शुरुआत करते हुए अनुभव हासिल कर रहे हैं। आरव का यह फैसला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि वह एक ऐसे परिवार से आते हैं जहां उन्हें करियर शुरू करने के लिए किसी आर्थिक संघर्ष का सामना नहीं करना पड़ता। इसके बावजूद उन्होंने अपने पसंदीदा क्षेत्र को करीब से समझने के लिए खुद अनुभव हासिल करने का रास्ता चुना है।
सादगी भरी जिंदगी पसंद करते हैं आरव
आरव की लाइफस्टाइल भी उनके माता-पिता की बातों की वजह से चर्चा में रहती है। विदेश में रहते हुए वह अपने रोजमर्रा के कई काम खुद करते हैं। अक्षय कुमार ने बताया है कि आरव खाना बनाने, कपड़े धोने और दूसरे घरेलू कामों में भी आत्मनिर्भर हैं।
वह महंगे कपड़ों की जगह सेकेंड हैंड या थ्रिफ्ट स्टोर्स से खरीदारी करना पसंद करते हैं और चीजों को बेवजह बर्बाद करने के पक्ष में नहीं हैं। फैशन के अलावा आरव का झुकाव मार्शल आर्ट्स की तरफ भी रहा है। उन्होंने कम उम्र से ही मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू की थी। उनके नाम राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट होने की जानकारी भी सामने आती रही है।

















