काठमांडू, 14 अक्टूबर । नेपाल से भारत जाने वाले यात्रियों को अब एक विशेष प्रकार का पावर बैंक अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नेपाल एयरलाइंस ने सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। यह प्रतिबंध भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के सर्कुलर के आधार पर लगाया गया है।
नए नियम के अनुसार, मोबिकिंस एमके पीबी-04 पावर बैंक को भारत से या भारत के लिए संचालित होने वाली किसी भी उड़ान में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसे यात्री अपने केबिन हैंडबैग, चेक-इन बैगेज या कार्गो में भी नहीं ले जा सकेंगे।
दरअसल, इससे पहले दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में यात्री के पावर बैंक में आग लग गई थी। इस घटना के बाद विमान को हैदराबाद की ओर डायवर्ट कर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी।
नेपाल से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए पावर बैंक पर प्रतिबंध

















