वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बेल्जियम के ब्रुसेल्स में भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ, भारतीय उद्योग परिसंघ, एसोचैम और अन्य क्षेत्रीय संघ के सदस्यों वाले भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने बताया कि इस दौरान भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग के लिए सृजित होने वाले नए अवसरों पर चर्चा की गई। इस समझौते से भारतीय व्यवसायों, लघु और मध्यम उद्यम तथा आम जनता को होने वाले लाभों पर भी विचार विमर्श किया गया।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स में भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की

















