छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम की ओर से जारी आदेश के तहत 7 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा तथा अजय कुमार साहू को बलरामपुर से बिलासपुर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षक और 3 उप निरीक्षकों का तबादला
















