भारतीय उद्योग समूह Essar Group अमेरिका
में अपने स्टील कारोबार का बड़े पैमाने पर विस्तार कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में आयोवा में एक विशाल स्टील प्लांट की
घोषणा की. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह प्लांट Essar
ग्रुप की अमेरिकी कंपनी मेसाबी मेटालिक्स ( Mesabi Metallics
) द्वारा विकसित किया जाएगा.
Iowa में बनेगा अमेरिका का सबसे बड़ा स्टील प्लांट
मेसाबी मेटालिक्स Iowa में करीब 15
अरब डॉलर की लागत से स्टील कॉम्प्लेक्स तैयार करेगी. व्हाइट हाउस के
मुताबिक, पूरी क्षमता पर पहुंचने के बाद प्लांट सालाना करीब 1
करोड़ टन स्टील का उत्पादन कर सकेगा. ट्रंप ने इसे अमेरिकी इतिहास
का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बताया है.
2030 से शुरू हो सकता है स्टील उत्पादन
कंपनी की योजना के मुताबिक प्लांट में स्टील उत्पादन करीब 2030
से शुरू होने का लक्ष्य है. परियोजना के शुरुआती चरण में हजारों
लोगों को निर्माण कार्य में रोजगार मिलने की उम्मीद है, जबकि
प्लांट चालू होने के बाद करीब 1,750 स्थायी नौकरियां पैदा
होने की बात कही गई है.
Minnesota की खदान से आएगा कच्चा माल
इस परियोजना की खास बात इसका इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन मॉडल है. Iowa
के स्टील प्लांट के लिए लौह अयस्क Minnesota स्थित
Mesabi Iron Range में Essar की नई
खदान से आएगा. कंपनी इस खदान के विकास में करीब 2.5 अरब डॉलर
पहले ही इन्वेस्टमेंट कर चुकी है.
50 साल बाद अमेरिका में नई आयरन माइन
अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक Minnesota की
यह परियोजना करीब 50 साल बाद अमेरिका में विकसित होने वाली
नई आयरन-ओर माइन है. खदान से लगभग 75 लाख टन लौह अयस्क
सालाना उत्पादन का लक्ष्य है और इससे करीब 350 नौकरियां पैदा
होने की उम्मीद है.
रवि रुइया और रेवंत रुइया की मौजूदगी में ऐलान
ट्रंप ने यह घोषणा Essar Group के
को-फाउंडर रवि रुइया और उनके बेटे तथा मेसाबी मेटालिक्स के चेयरमैन रेवंत रुइया की
मौजूदगी में की. रेवंत रुइया ने अमेरिकी राष्ट्रपति का आभार जताते हुए कहा कि Iowa
का नया स्टील कॉम्प्लेक्स अमेरिका में माइन से मिल तक पूरी तरह
इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन तैयार करेगा.
कुल निवेश करीब 18 अरब डॉलर बताया गया
Iowa स्टील प्लांट के 15 अरब
डॉलर के इन्वेस्टमेंट के अलावा मिनेसोटा की माइन में करीब 3 अरब
डॉलर के इन्वेस्टमेंट की बात सामने आई है. इस तरह Essar ग्रुप
की अमेरिका में इस पूरी परियोजना से जुड़ा कुल इन्वेस्टमेंट करीब 18 अरब डॉलर बताया जा रहा है. हालांकि अलग-अलग अमेरिकी अधिकारियों और
रिपोर्टों में कुल इन्वेस्टमेंट का आंकड़ा करीब 17.5 से 18
अरब डॉलर बताया गया है.
ट्रंप ने स्टील टैरिफ को बताया बड़ी वजह
ट्रंप प्रशासन ने इस इन्वेस्टमेंट को अमेरिका की स्टील पॉलिसी और
विदेशी स्टील पर लगाए गए टैरिफ से भी जोड़ा है. अमेरिका ने आयातित स्टील पर टैरिफ
बढ़ाकर 50 फीसदी किया है. ट्रंप का कहना है कि इससे
कंपनियों को अमेरिका में ही उत्पादन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है.
Essar का अमेरिका में बढ़ेगा स्टील कारोबार
Essar Group लंबे समय से अमेरिका में माइनिंग और
स्टील सेक्टर में मौजूद है.मिनेसोटा की खदान और Iowa के
प्रस्तावित प्लांट के जुड़ने से कंपनी अमेरिका में लौह अयस्क खनन से लेकर स्टील
निर्माण तक एक इंटीग्रेटेड कारोबार खड़ा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
अमेरिकी बाजार के साथ विदेशों में भी सप्लाई की योजना
प्रस्तावित प्लांट में तैयार होने वाले स्टील की सप्लाई अमेरिका के
घरेलू बाजार के अलावा विदेशी ग्राहकों को भी किए जाने की योजना बताई गई है. कंपनी
का दावा है कि प्लांट में मॉडर्न स्टीलमेकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा
और उत्पादन क्षमता पूरी तरह विकसित होने पर यह अमेरिकी स्टील इंडस्ट्री में बड़ा
उत्पादन केंद्र होगा.