मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित करमा तिहार सहित अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल


छत्तीसगढ़ 09 October 2026
post

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित करमा तिहार सहित अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 9 अक्टूबर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4 बजे से विभिन्न आयोजनों में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री साय शाम 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक एक निजी होटल में आयोजित सेवा संकल्प कॉन्क्लेव में सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 7:15 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित करमा तिहार-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों में सहभागिता के पश्चात मुख्यमंत्री रात 9:10 बजे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

You might also like!