टेबल टेनिस में, भारतीय पैडलर मानुष शाह और दीया चिटाले ने कल बीजिंग में चाइना स्मैश में रोमानिया के एडुआर्ड इओनेस्कु और बर्नाडेट स्ज़ोक्स को 3-0 से हराकर डब्ल्यूटीटी ग्रैंड स्मैश के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया।
पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में 11-9, 13-11, 11-3 से जीत हासिल कर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली।
हालांकि, मानव ठक्कर पुरुष एकल के राउंड ऑफ 32 में फ्रांस के सातवीं वरीयता प्राप्त एलेक्सिस लेब्रून से 0-3 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
महिला युगल में, दिया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े को राउंड ऑफ 16 में चीन की गाओ युक्सिन और जियांग जुनलिन से 2-3 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

















