'रामायणम्' के मेकर्स ने अरुण गोविल (Arun Govil) को राजा दशरथ के रूप में फीचर करता एक खास सोलो पोस्टर रिलीज किया है, जो एक्टर के लिए एक अहम नए अध्याय को चिन्हित करता है, उनकी पहचान आज भी भगवान राम की आइकॉनिक किरदार के रूप में देखी जाती है. रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से नया पोस्टर रिलीज कर दिया है, इस पोस्टर में राजा दशरथ के अवतार में जाने माने एक्टर अरुण गोविल को देखा जा सकता है. दो भाग वाले इस एपिक सागा से सामने आया यह फर्स्ट लुक एक्टर से खूबसूरती से अपना जुड़ाव बना रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अरुण गोविल ने कई पीढ़ियों के दर्शकों की नजरों में भगवान राम की भूमिका को अमर बना दिया है.
भगवान राम की भूमिका निभाकर कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अरुण गोविल, अब सिल्वर स्क्रीन पर अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता, दशरथ की भूमिका में नज़र आने वाले हैं. उनके फिल्म के कास्ट से जुड़ने की वजह से कहना होगा कि फिल्म की कास्टिंग को एक नया आयाम मिला है, क्योंकि इस महागाथा से गहराई से जुड़े एक एक्टर को बिल्कुल नए और अहम भूमिका में दिखाना अपने आप में खास होने वाला है.
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा है, “एक समय उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम का किरदार जिंदा किया था. अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. अरुण गोविल बतौर राजा दशरथ.”

















