न्यूजीलैंड
क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पूर्व
विकेटकीपर-बल्लेबाज BJ वॉटलिंग टीम के नए बैटिंग कोच बनने जा रहे हैं. वह मौजूदा बैटिंग कोच
ल्यूक रोंची की जगह लेंगे. भारत के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27
की टेस्ट सीरीज के बाद वॉटलिंग आधिकारिक तौर पर यह जिम्मेदारी
संभालेंगे.
वॉटलिंग 16 नवंबर से न्यूजीलैंड टीम के
सपोर्ट स्टाफ के साथ जुड़ जाएंगे. इसके बाद वह कुछ समय तक ल्यूक रोंची के साथ काम
करेंगे, ताकि जिम्मेदारी का ट्रांजिशन आसानी से पूरा हो सके.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से वह टीम के बैटिंग कोच की भूमिका
में पूरी तरह नजर आएंगे.
वॉटलिंग के पास बतौर खिलाड़ी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 75 टेस्ट मैचों में 3,790 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके
बल्ले से आठ शतक और 19 अर्धशतक निकले.
विकेटकीपर के तौर पर भी वॉटलिंग का रिकॉर्ड शानदार रहा. उन्होंने
विकेटकीपर रहते हुए करीब 3,400 टेस्ट रन बनाए, जो
न्यूजीलैंड के किसी विकेटकीपर के सबसे ज्यादा रन हैं. इसके अलावा उनके नाम 265
टेस्ट डिसमिसल दर्ज हैं, जो न्यूजीलैंड के लिए
अब भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड है. इस मामले में वह एडम पारोरे से काफी आगे हैं, जिनके नाम 201 डिसमिसल थे.
न्यूजीलैंड
के टेस्ट कप्तान टॉम लैथम ने भी वॉटलिंग की वापसी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि
वॉटलिंग मैदान पर अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाते थे और उम्मीद है
कि यही रवैया कोच के रूप में भी नजर आएगा.

















