डाइट कोक से खास लगाव
- ट्रंप के डाइट
में कोक पीने की आदत सबसे ज्यादा चर्चा रहती है. न्यूयॉर्क टाइम्स के
रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक दिन में 12 कैन तक डाइट कोक पीते
है.
- कई सारी
रिपोर्टों में व्हाइट हाउस में उनके डेस्क पर एक बटन होने की बात भी सामने
आती है. जिसका इस्तेमाल वो डाइट कोक मंगाने के लिए करते हैं.
- जानकारी के
लिए बता दें कि डाइट कोक के केन में करिब 144 आउंस
आर्टिफिशियल स्वीटनर ऐड होता है. वहीं इस ड्रिंक को पीने के लिए
न्यूट्रिशनिस्ट मना करते हैं क्योंकि इसमें हाई कैफीन होता है. यह सेहत के
लिए सही नहीं है.
बर्गर, फ्राइड चिकन और पिज्जा भी पसंद
- ट्रंप की
पूर्व कैंपेन मैनेजर कोरी लेवांडोव्स्की और दूसरे सहयोगी अपने बयानों में
ट्रंप के फास्ट फूड लवर होने की बात कहती हैं.उनके मुताबिक ट्रंप के निजी
विमान में मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, पिज्जा
और डाइट कोक हमेशा उपलब्ध रहते हैं.
- उनके
सहयोगियों का कहना है कि ट्रंप अक्सर अपने मैकडोनाल्ड्स के ऑर्डर में
एक्स्ट्रा केचप और बिना अचार के साथ क्वाटर पाउंडर चीज बर्गर और एक फ्राईड
एप्पल पाई मंगाते है.
- CNN की एक रिपोर्ट में
ट्रंप के एक चर्चित ऑर्डर में दो बिग मैक, दो फिलेट-ओ-फिश
और एक चॉकलेट शेक शामिल होने की बात कहीं थी. CNN के
अनुसार इस पूरे डाइट की कैलोरी करीब 2,430 थी. जानकारी
के लिए बता दें कि यह एक सामान्य दिन में किसी वयस्क व्यक्ति की पूरी कैलोरी
जितना है.
ये भी पढ़ें: मोरल पुलिसिंग के नाम पर
लड़कियों से छेड़छाड़ क्यों? जमुई और
समस्तीपुर की घटना से समझिए इसके पीछे का मनोविज्ञान
स्टेक पसंद, लेकिन सब्जियां कम
- फास्ट फूड के
अलावा ट्रंप के बारे में रिपोर्ट में अच्छी तरह पके हुए स्टेक का भी जिक्र
मिलता है. पूर्व बटलर(घरेलू नौकर) के हवाले से बताया गया कि उन्हें स्टेक के
साथ केचप पसंद है और सब्जियों को लेकर उनकी पसंद सीमित रही है.
- उनकी डाइट में
सब्जियां शामिल करने को लेकर भी एक दिलचस्प बात सामने आती है. पूर्व व्हाइट
हाउस डॉक्टर रॉनी जैक्सन के हवाले से रिपोर्ट किया गया कि ट्रंप के मैश्ड
पोटैटो में फूलगोभी मिलाई जाती थी, ताकि खाने में
सब्जियों की मात्रा बढ़ाई जा सके.
मिठाइयों के भी शौकीन
- ट्रंप की पसंद
सिर्फ बर्गर और फ्राइड फूड तक सीमित नहीं है. रिपोर्टों में उनके मीठा खाने
के शौक का भी जिक्र मिलता है. व्हाइट हाउस के औपचारिक डिनर के दौरान उन्हें
दो स्कूप आइसक्रीम परोसे जाने की बात भी सामने आती है. इसके अलावा ओरियो, वियना फिंगर्स और चिप्स जैसी चीजें भी उनकी पसंद में बताई गई हैं.
एक्सरसाइज को लेकर भी अलग सोच
ट्रंप पारंपरिक वर्कआउट के बड़े प्रशंसक नहीं हैं. 2018
की एक रिपोर्ट में उनके हवाले से बताया गया था कि वह मानते हैं कि
एक्सरसाइज शरीर की ऊर्जा खर्च करती है.

















