अनाहत सिंह ने तन्वी खन्ना को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह


खेल 25 September 2026
post

अनाहत सिंह ने तन्वी खन्ना को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी के फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 के बड़े अंतर से हराया. शुरुआत में नेपाल ने भारत को चुनौती दी, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले पर पकड़ बना ली और लगातार बढ़त बनाए रखते हुए जीत हासिल की. अब फाइनल में भारत का सामना चीनी ताइपे या ईरान में से किसी एक टीम से होगा. स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा.

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन क्वालिफिकेशन में टीम सिल्वर मेडल अपने नाम किया. साथ ही ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया.

ऐश्वर्य ने 589 अंक के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि नीरज कुमार 588 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे. रुद्रांक्ष पाटिल 585 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सके.

तीनों भारतीय निशानेबाजों के कुल 1762 अंक रहे, जिससे भारत को टीम स्पर्धा में रजत पदक मिला. अब ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार व्यक्तिगत पदक के लिए फाइनल में उतरेंगे.

एशियन गेम्स 2026 की स्विमिंग स्पर्धा में भारत के तीन तैराकों ने फाइनल में जगह बना ली है. पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक में ऋषभ दास ने 2:00.53 के समय के साथ चौथा और उत्कर्ष पाटिल ने 2:02.13 के साथ आठवां स्थान हासिल किया. दोनों का फाइनल दोपहर 1:55 बजे होगा.

वहीं 200 मीटर बटरफ्लाई में साजन प्रकाश ने 2:00.94 के समय के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया. इसका फाइनल दोपहर 2:51 बजे होगा.

दूसरी ओर, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में दानुश सुरेश 21वें और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में अनीश गौड़ा 17वें तथा दक्षन शशिकुमार 18वें स्थान पर रहे. ये तीनों फाइनल में जगह नहीं बना सके.

 

You might also like!