इतिहास के पन्नों में 09 अक्टूबर का दिन क्यूबा की क्रांति के प्रमुख चेहरों में शामिल चे ग्वेरा की मौत से जुड़ा है। 1967 में आज के दिन बोलीविया के जंगलों में पकड़े जाने के बाद 39 वर्षीय मार्क्सवादी क्रांतिकारी नेता की हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत के साथ ही एक ऐसा अध्याय समाप्त हुआ, जिसने आगे चलकर उन्हें दुनिया भर के क्रांतिकारी आंदोलनों का प्रतीक बना दिया।
बोलीविया की सेना के कमांडर कर्नल जोकिन ज़ेनटेनो अनाया ने उस समय बयान जारी कर बताया था कि दक्षिण-पूर्वी बोलीविया के हिग्वेरास इलाके में सेना के साथ मुठभेड़ में चे ग्वेरा मारे गए। हालांकि बाद में सामने आए तथ्यों से पता चला कि उनकी मौत मुठभेड़ के दौरान नहीं हुई थी। सेना ने उन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया था और अगले दिन उनकी हत्या कर दी गई।
अर्जेंटीना में जून 1928 में जन्मे चे ग्वेरा 1950 के दशक में क्यूबा के क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़े और फिदेल कास्त्रो के करीबी सहयोगियों में शामिल हो गए। 1959 में क्यूबा में क्रांति की सफलता के बाद नई सरकार में उनका तेजी से राजनीतिक उत्थान हुआ। वे क्यूबा के उद्योग मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर रहे।
हालांकि, समय के साथ ग्वेरा और कास्त्रो के बीच वैचारिक मतभेदों की खबरें सामने आने लगीं। अप्रैल 1965 में उन्होंने क्यूबा की सरकार और सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लिया। बाद में बोलीविया में उनकी मौजूदगी सामने आई, जहां वे स्थानीय स्तर पर सशस्त्र क्रांतिकारी आंदोलन खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। सेना के साथ संघर्ष के बाद उनकी गिरफ्तारी और हत्या ने उनके जीवन का अंत कर दिया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1776 - अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेड कॉलोनी से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
1876 - पहली बार टेलीफ़ोन पर आउट वायर के जरिए दो तरफा बातचीत हुई थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी। 1959 में ऑटोरिक्सा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।
1920 - अलीगढ़ का एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बदला।
1954 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
1962 - अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।
1967 - अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या।
1991 - जापानी सूमो कुश्ती लंदन में।
1997 - इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
1998 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।
2002 - वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
2005 - यूरोपीय उपग्रह 'क्रायोसेट' का प्रक्षेपण विफल।
2006 - गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
2006 - उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2006 - समता पार्टी की प्रमुख जया जेटली पर वर्ष 2000 में इजराइली कंपनी से करोड़ों रुपए के डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट में रिश्वत लेने का आरोप लगा।
2007 - चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
2008 - केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।
2012 - लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते वक्त तालिबान ने समय गोली मारी।
2012 - इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
जन्म
1624 - मुराद बख्श - मुगल राजकुमार और शाहजहाँ-मुमताज महल का सबसे छोटा बेटा।
1826 - राजा लक्ष्मण सिंह - हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1873 - विलियम एस मारिस - भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव।
1877 - गोपबंधु दास - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।
1897 - मिनजुर भक्तवत्सलम - स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु।
1945 - अमजद अली ख़ाँ - प्रसिद्ध भारतीय सरोद के वादक।
1966 - राधेश्याम बारले - छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त पंथी नृत्य के नर्तक हैं।
निधन
1988- सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।
2006 - कांशीराम - भारतीय राजनेता।
2015 - रवीन्द्र जैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
महत्वपूर्ण अवसर
- विश्व डाक दिवस (सप्ताह)।
- भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस।
इतिहास के पन्नों में 09 अक्टूबर : क्यूबा के क्रांतिकारी नेता चे ग्वेरा को मारी गई थी गोली
















